बिहार : CM नीतीश ने इस स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर जताया शोक

 

 

पटना: बिहार के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पोलित ब्यूरो सदस्य गणेश शंकर विद्यार्थी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

  • नवादा के पूर्व विधायक श्री विद्यार्थी का सोमवार की रात पटना में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
  • वह 97 वर्ष के थे।
  • वे भारत छोड़ो आंदोलन समेत कई आंदोलन में सात साल तक जेल में रहे।
  • वह नवादा और रजौली से एक-एक बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

CM नीतीश बोलें- राजनीतिक जगत की अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा:-

  • स्व. विद्यार्थी वामपंथी राजनीति के पुरोधा, स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात राजनेता थे।
  • उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

बेटे से की फ़ोन पर बात

  • नीतीश कुमार ने स्व. विद्यार्थी के पुत्र भास्कर शंकर से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।
  • मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

माधव सिंह सोलंकी के निधन पर भी जताया था शोक

  • आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish) ने बीती 9 जनवरी के दिन
  • गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी (Madhav Singh Solanki) के निधन पर भी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की थी।
  • उन्होंने शनिवार को अपने शोक- संदेश में कहा था कि सोलंकी एक बड़े राजनेता थे।
  • गुजरात के साथ-साथ देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।
  • वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। साथ ही वे देश के विदेश मंत्री भी रह चुके थे।
  • उनके निधन से न केवल गुजरात के बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है।
  • इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति और
  • उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

 

Related Articles

Back to top button