BJP विधायक की गालियों में PHD ? बाइक से उतरकर जनता को ‘प्यार’ बांटते कैमरे में कैद, हुआ वायरल ! देखें वीडियो..!

भागलपुर (कहलगांव), 2 सितंबर 2025। बिहार के कहलगांव से बीजेपी विधायक पवन यादव एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक युवक से सवाल पूछने पर गुस्से में आकर गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। विपक्षी दलों ने इस वीडियो को लेकर विधायक पर दबंगई का आरोप लगाया है।

सवाल पूछने पर भड़के विधायक

वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक पवन यादव मोटरसाइकिल पर बैठे हुए थे। इस दौरान एक युवक ने उनसे शिलान्यास से जुड़े कार्य को लेकर सवाल किया। युवक ने कहा कि “लिखा है कि कार्य पूर्ण हुआ।” इतना सुनते ही विधायक भड़क गए और युवक से कहा – “ज्यादा होशियार मत बनो”। इसके बाद वे बाइक से उतरकर युवक के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

RJD ने वीडियो किया वायरल

इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बीजेपी विधायक पर तीखे हमले किए हैं। RJD ने आरोप लगाया कि पवन यादव जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय दबंगई दिखा रहे हैं। हालांकि, NewsNasha ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है

पवन यादव का राजनीतिक सफर

पवन कुमार यादव 2020 में कहलगांव विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वे क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। अब वायरल वीडियो के चलते उनका नाम एक बार फिर राजनीतिक विवादों में आ गया है।

वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने विधायक को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। फिलहाल विधायक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button