कानपुर में हुआ बड़ा दंगा, दो विरोधी पक्षों के बीच भारी पथराव और फायरिंग

पुलिस पर भी पथराव, बमबाजी की भी खबर, स्थिति तनावपूर्ण

बिग ब्रेकिंग : कानपुर नई सड़क-यतीमखाना चौराहे के पास दो पक्ष भिड़े, भारी पथराव और फायरिंग। सड़क ईंट पत्थरों से पटी। पुलिस जब गलियों में अराजक तत्वों को पकड़ने के लिए घुसी तो पुलिस पर भी पथराव किया गया, पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बमबाजी की भी खबर, स्थिति तनावपूर्ण।

भाजपा के एक नेता के विवादित बयान के विरोध में आज दुकाने बंद रखने का ऐलान किया गया था, जुमे की नमाज के बाद हुआ बवाल। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

युद्ध के 100 दिन:68 लाख लोगों ने खोया अपना घर, हर पल एक बच्चा बन जाता है शरणार्थी; जानिए भारत पर युद्ध का प्रभाव

यह सब आज कानपुर में तब हुआ जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री कानपुर देहात में मौजूद हैं। अर्ध सैनिक बल की टुकड़ी को भी मौके पर बुला लिया गया है। करीब 30 राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। खबर लिखे जाने तक पथराव और बवाल जारी था।

Related Articles

Back to top button