बड़ा हादसा: नदी में गिरा चार पहिया वाहन, डुबने से इतने लोगों की मौत

उज्जैन, मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के चिन्तामण थाना क्षेत्र में स्थित गंभीर नदी में चार पहिया वाहन गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बिहार के सीवान निवासी अविनाश, अपनी पत्नी प्रियंका (25) और भाई अनुराग (27) के साथ चार पहिया वाहन से उत्तरप्रदेश के कानपुर से गुजरात के बडोदरा को जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार को रात में उज्जैन में बडनगर के नलवा गांव के पास उनका वाहन रेलिंग तोडकर गंभीर नदी में गिर गया। जिसकी जानकारी किसी को नहीं मिली और परिजनों से उनका संपर्क भी टूट गया। इसके बाद कल उनके परिजनों उज्जैन जिला पुलिस से सम्पर्क किया गया और खोजबीन शुरू हुई।

ये भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं बदलाव, जानें इन शहरो में क्या है भाव

पुलिस को छानबीन के दौरान नलवा गांव के समीप गंभीर नदी के पानी में आईल और रेंलिंग टूटने की जानकारी मिली। पुलिस ने होमगार्ड और गोताखोरों की मदद से कल दोपहर प्रिंयका और अनुराग का शव नदी से बरामद किया, जबकि अभी अविनाश का शव नहीं मिला है। उसके शव की तलाश के लिए आज इंदौर से गोताखोरों को बुलाया गया है। अभी भी प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button