धान खरीद में देरी होने पर भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन

यमुनानगर। लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट के बाहर शनिवार को भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि धान की फसल की अभी तक खरीद ना होने के चलते किसानों में काफी रोष है। क्योंकि सरकार ने 15 सितम्बर से धान की खरीद करने की बात कही थी, लेकिन अब सरकार 1 अक्टूबर से धान की खरीद करने की बात कह रही है। जिससे किसानों में पहले ही परेशान चल रहा है। अब धान की खरीद भी लेट कर दी।
भारतीय किसान संघ के प्रधान रामवीर का कहना है कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। आज किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं। पहले तीन अध्यादेश लागू करने की मांग को लेकर किसान सड़कों पर हैं। अब धान की खरीद ना होने के चलते भी किसानों को सड़कों पर आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस हरकतों की वजह से किसानों में काफी गुस्सा है। इसका खामियाजा कहीं ना कहीं सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button