जानें कश्मीर में कैसी चल रही है भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां !

यहां विजय शर्मा और राजेंद्र रसरानिया ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल सचिव प्रभारी जम्मू कश्मीर ने कहा कि आज की पद यात्रा का उद्देश्य जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को

यहां विजय शर्मा और राजेंद्र रसरानिया ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल सचिव प्रभारी जम्मू कश्मीर ने कहा कि आज की पद यात्रा का उद्देश्य जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है। आजादी के बाद के इस ऐतिहासिक आयोजन में आम लोगों और सामाजिक संगठनों के शामिल होने की उम्मीद है।

आज देशभर में लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। यात्रा में बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, नफरत और विभाजनकारी ताकतों का विरोध किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक विविधता और लोगों के अविश्वनीय धैर्य का उत्सव है। पद यात्रा में तमन्ना हीर, प्रिंस रसरानिया, दारा सिंह, परवेज वानी, कुलदीप कुमार आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button