भभुआ : भाजपा ने जनता से किया हर वादा पूरा किया : राजनाथ

भभुआ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर स्थित हाई स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा में राजग सरकार के काम गिनाए और नए भारत की मजबूती के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि भारत के साथ जो भी आंख दिखाने का काम किया, हमारे जांबाज जवानों ने उनका मुहतोड़ जवाब दिया। सरकार ने भी सेना के हौसले को बुलंद किया। अभी हाल में भारत-चीन के लद्दाख बार्डर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हमारी सरकार ने चीन से आंख से आंख मिलाकर बात की और मुहंतोड़ जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कश्मीर से धारा 370 हटाया और अयोध्या में श्रीराम मंदिर भी बनवा रही है। तीन तलाक हटाने से मुस्लिम महिलाएं बहुत खुश हैं। जब वर्ष 1947 में भारत का विभाजन हुआ था, तब हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। एनआरसी लागू होने के बाद जो लोग भी भारत आएं उन्हें यहां की नागरिता दी गई। वह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि हम 100 रुपया भेजते हैं और धरातल पर 40 रुपया पहुंचता है। लेकिन, एनडीए की सरकार में वह बात नहीं है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे। अनाज का समर्थन मूल्य लगातार बढ़ता रहेगा। पहले से सात गुना अधिक किसानों से अनाज की खरीदारी की जा रही है। भाजपा ने अपने सारे एजेंडे व जनता से किए वादे को पूरा किया है।उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अब लालटेन फूट गया है। उसका तेल बह गया है। अब इसकी कोई जरूरत नहीं है। बिजली हर घर पहुंच गई है। इसलिए क्षेत्र व राज्य के विकास के लिए एनडीए के घटक दल भाजपा प्रत्याशी बृजकिशोर बिंद को भारी मत से जीताएं।

Related Articles

Back to top button