भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ों

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने पर जश्न मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली। आज शाम में लाल किले के प्राचीर के पास कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन होना है। दिल्ली की सीमा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी टीम के साथ आ चुके हैं। हजारों की संख्या में लोग उनके साथ हैं। इस बीच कांग्रेस की ओर से सूचना दी गई कि अब 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा होगी।
कांग्रेस महासचिव-सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से की। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को सरकार पर आरोप लगाया कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को पटरी से उतारने और इसे बदनाम करने के लिए पूरा ‘‘कोविड नाटक’’ रच रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को फरीदाबाद में दाखिल हुई और यह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेगी। रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी वैज्ञानिक सलाह पर आधारित एवं समान रूप से लागू किसी भी ‘प्रोटोकॉल’ का पालन करेगी।

Related Articles

Back to top button