UEFA चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट जर्मेन को 1-0 से हराया, 7 साल बाद फिर बनी चैंपियन

UEFA चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट जर्मेन को 1-0 से हरा दिया है। यह मुकाबला लिस्बन में खेला गया। भारतीय समयानुसार देर रात हुए इस मुकाबले में म्यूनिख कि टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। हालांकि पेरिस ने भी इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया। पेरिस ने मुकाबले में गोल के कई मौके गवा दिए।

म्यूनिख के गोलकीपर की शानदार गोलकीपिंग कि बदौलत म्यूनिख ने यह मुकाबला जीत लिया है। म्यूनिख के गोलकीपर ने कई गोल बचाए। किलियन एम्बाप्पे ने इस मुकाबले में 1 मौका गवाया वहीं नेमार ने हुए मौके गवाए। शुरुआती हाफ में पेरिस कि टीम ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और म्यूनिख पर दबाव बना कर रखा। हालांकि दूसरे हाफ में म्यूनिख ने यह मुकाबला जीत लिया।

म्यूनिख की तरफ से किंग्सली कोमान ने 1 गोल दागा और इसी गोल के कारण म्यूनिख ने यह मुकाबला जीत लिया। वहीं बायर्न के लेवनडॉस्की दो बार गोल करने से चूक गए। इससे पहले बायर्न म्यूनिख 2013 में भी चैंपियंस लीग जीत चुकी है। वहीं पेरिस बेहतरीन तरीके से फाइनल में पहुंची थी। म्यूनिख को अगर आज पेरिस हरा देती तो यह पेरिस के ऐतिहासिक जीत होती। पेरिस ने फाइनल में जगह बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था।

नेमार की टीम पीएसजी ने फाइनल में पहुंचने से पहले सेमीफाइनल में लिपजिग को 3-0 से हराया था। वहीं म्यूनिख ने लियोन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से शिकस्त देकर सात साल में पहली और कुल 11वीं बार चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया और अब वह चैंपियन बन गई है।

Related Articles

Back to top button