बरेली में आर्टिकल 15! दलित लड़के से शादी करने वाली ब्राह्मण विधायक की बेटी इसलिए कांप रही है!

भारत में जातिवाद को ख़त्म करने के लिए कई बड़े कदम उठाये जा रहे हैं लेकिन अब यह सब कोशिशे फ़ैल होती ही दिख रही हैं | यूपी की बरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं | बरेली में विधायक की बेटी ने एक हैं | दलित लड़के से शादी कर जिसके बाद बड़ा बवाल हो गया हैं | खुद विधायक की बेटी ने एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी वायरल भी हो रहा हैं | यह वीडियो उन्होंने अपने पति के साथ बनाई हैं जिसमे दोनों ने कहा कि उनकी जान को खतरा है | विधायक की बेटी ने अपने पिता का नाम लेकर कहा की वो हमे मारने के लिए ढूंढ रहे हैं | वीडियो में वह एसएसपी से मदद मांग रहे हैं | उन्होंने कहा है कि उन्हें सुरक्षा दी जाये नहीं तो उन्हें मार दिया जायेगा |

विधायक की बेटी ने वीडियो के साथ शादी का प्रमाणपत्र किया शेयर

विधायक की बेटी ने जो वीडियो शेयर की है वो वायरल तो हो ही रही हैं लेकिन उसी वीडियो के साथ में उन्होंने अपनी शादी का प्रमाणपत्र भी शेयर किया हैं | यूपी में जातिवाद पर राजनीति भी होती आई है | ये ख़बर गुजरात के अहमदाबाद की उस ख़बर से मिलती जुलती है। जिसमें एक दलित को ग़ैर बिरादरी से लव मैरिज करने के एवज में जान देनी पड़ी। बरेली में मामला इतना आगे नही बढ़ा है लेकिन बरेली का मामला हाई प्रोफ़ाइल है, क्योंकि लड़की विधायक की बेटी है। बिथरी चैनपुर सीट के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने एक दलित से प्यार किया। शादी कर ली और अब जान बचाने की लड़ाई लड़ रही ही। साक्षी का आरोप है कि उसके पिता राजेश मिश्रा से ही उसको और उसके पति को जान का ख़तरा है, साक्षी ने 4 जुलाई को अजितेश कुमार नाम के युवक से मंदिर में शादी की थी। विधायक राजेश मिश्रा शादी के ख़िलाफ़ थे और आजतक ख़िलाफ़ हैं।

आर्टिकल 15 समानता का अधिकार

आर्टिकल 15 जातिवाद को देखते हुए बनाया गया था लेकिन यूपी में इस सब के बाद भी अक्सर ऐसी घटनाए देखने को मिलती हैं | देश में ऐसी घटनाओ को रोकने के लिए सरकार को और सख्त कदम उठाने होंगे ताकि जातिवाद जड़ से खत्म हो सके |

Related Articles

Back to top button