बांग्लादेश कपड़ा निर्यात में नंबर वन, आर्थिक मोर्चे पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

ढाका : बंगलादेश ने आर्थिक मोर्चे पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और उसकी निर्यात से आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
‘विश्व व्यापार सांख्यिकी समीक्षा-2019’ की रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है कि पिछले एक दशक में बंगलादेश की निर्यात क्षेत्र की आय में दो अंको की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक बंगलादेश विश्व व्यापार के क्षेत्र में निर्यातक देशों की सूची में अब 42वें नंबर है। इसके अलावा वह कपड़ा निर्माता देशों में से भी एक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बंगलादेश में कपड़ा निर्यात सबसे ऊपर है। वर्ष 2000 में विश्व कपड़ा बाजार में इसकी हिस्सेदारी 2.50 प्रतिशत थी, जो लगातार बढ़ते हुए 2020 में 6.5 फीसदी हो गई है।

बंगलादेश ने एकल परिधान निर्यातक देश के रूप में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

Related Articles

Back to top button