बागपत : जयंत चौधरी व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने पर रालोदी ने लगाया जाम

बागपत। जिले के रमाला थाना क्षेत्र में सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने हाथरस में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की।
सोमवार को गुस्साए कार्यकर्ताओं ने रालोद के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष मास्टर मनोज तोमर, रालोद कार्यकर्ता सत्यावरम तोमर और अरुण फौजी के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किशनपुर बिराल बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसओ हेमेंद्र बालियान को सौंपा।
इस दौरान मास्टर मनोज तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार का रवैया तानाशाही हो चुका है जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। पुलिस प्रशासन के जरिए विपक्ष और आमजन की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका राष्ट्रीय लोकदल पुरजोर विरोध करता है। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर लाठीचार्ज से सरकार की मानसिकता का पता चल गया है। इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button