थ्री नॉट थ्री राइफल की विदाई के साथ मनेगा बागपत का गणतंत्र दिवस समारोह

बागपत। बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्रता दिवस की रिहर्सल जोरों पर चल रही है। एक तरफ विकास विभाग द्वारा जहां 24 झांकियां निकाली जाएंगी। वही पुलिसकर्मी भी सुबह शाम परेड में पसीना बहा कर एक शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में है। 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के दिन जनपद से थ्री नोट थ्री की राइफल का भी सम्मान के साथ विदायी समारोह मनाया जायेगा।

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का रिहर्सल जारी है। परेड के लिए पुलिस के साथ होमगार्ड महिला पुलिसकर्मियों की टोली एक शानदार दिवस मनाने में सहयोग करने में जुटे हुए हैं। आर आई किशोर सिंह और सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन में तैयारियां कराई गई। गणतंत्रता दिवस के लिए पुलिस लाइन को सजाया जा रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजा कर गणतंत्रता दिवस के लिए तैयार करने में जुटे पुलिसकर्मी एक सुंदर लुक देने की तैयारी कर रहे हैं।

कार्यक्रम की रौनक के लिए बागपत जिले के कई स्कूलों के बच्चे भी चार चांद लगाएंगे। देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गणतंत्रता दिवस के मौके पर सभी थानों में भी पुलिसकर्मी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी इस दिन एसपी बागपत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 1947 से पुलिस सेवा में अपना सहयोग करने वाली 3 नोट 3 की राइफल का भी विदाई समारोह मनाया जाएगा। बागपत जनपद में 300 से अधिक थ्री नॉट थ्री राइफल हैं। जिनका विदाई समारोह गणतंत्रता दिवस के मौके पर 26 जनवरी को रखा गया है।

Related Articles

Back to top button