आजमगढ़: व्यापार मंडल के प्रत्याशी पद्माकर लाल वर्मा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, सारे पार्टी के दल हुए फ्लॉप

नगर निकाय चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, जहां आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा, सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में ताकत झोंकने में लगे हैं। नगर निकाय चुनाव में अब बस दो दिन का समय बचा हुआ है, इसे देखते हुए कोई भी प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। जहां आज रोड शो में व्यापार मंडल के नेता पद्माकर लाल वर्मा सहित व्यापार मंडल और महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर निकाय चुनाव को लेकर आज चुनावी जनसभाओं का आखिरी दिन है जहां शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनावी जनसभाओं का आखिरी दिन होने के चलते सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने के लिए जुटे हुए है और कोई भी इस चुनावी जंग में पिछे नहीं रहना चाहता है। चुनाव प्रचार करने में सभी नेता पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए है। इसी कड़ी में व्यापार मंडल के प्रत्याशी पद्माकर लाल वर्मा आज जिले में रोड शो तथा जनसभाओं में लगे हैं। व्यापार मंडल के प्रत्याशी पद्माकर लाल वर्मा ने कहा कि हमें पूरे जनता का सहयोग मिल रहा है। पूरे व्यापारी का सहयोग मिल रहा है। जो व्यापारी है। व्यापारियों की कोई जात नहीं है। जो व्यापार कर लिया। वह हमारा व्यापारी हो गया। पद्माकर लाल वर्मा ने बताया कि रोड शो आरके गेस्ट हाउस से पहाड़पुर तकिया पुरानी कोतवाली शंकर जी की मूर्ति होते गांधी तिराहा पर आया और गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पण किया। और इस रोड शो में हमें जनता और व्यापारी का पूरा समर्थन मिला है। नगर पालिका में जो एक लाख वोटर है। हमें पूरे वोटर लोगों का समर्थन मिला है। सभी लोग इस व्यापार मंडल के सैनिक के साथ हैं। अगर जनता में चुनती है। तो नगरपालिका को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे और हम विकास करेंगे।

Related Articles

Back to top button