आजमगढ़ मनबढ़ो ने अपने पड़ोसी को मारपीट कर किया घायल,पीड़ित ने लगाया एसपी से न्याय की गुहार

आजमगढ़ में मनबढ़ो ने अपने पड़ोसी को मारकर घायल कर दिया बता दें कि कुछ दिन पूर्व पीड़ित के दादा शिव कपूर का सामान चोरी हो गया था। इसी बात को लेकर उनके पड़ोसी मनोज से विवाद हो गया था मनोज की तरफ से हर्षित विक्की, संगीता, मंजीत,आकर पीड़ित के दादा को मारने लगे यह देखकर पीड़ित की मां ने बचाने पहुंची तो पीड़ित के मां को मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मनजीत ने बड़ा पत्थर उठाकर मेरी मां के सिर पर जान से मारने की नियत से मार दिया। पीड़ित के मां को गंभीर रूप से चोट आ गई वह 3 घंटे बेहोशी की हालत में थी। पीड़ित ने अपनी मां को ले हॉस्पिटल में भर्ती कराया और इलाज चला। उसके बाद पीड़ित ने थाने पर 7 तारीख को तहरीर दिया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि पुलिस आई और आधे घंटे के बाद अभियुक्तों को छोड़ दी। पीड़ित ने आज आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से न्याय की गुहार लगाई पीड़ित ने बताया कि एसपी साहब ने आश्वासन दिया है। और कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button