आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने किया नया मुकाम हासिल।

आयुष्मान भारत डिजिटल ने एक नया इतिहास रचा है। मिशन ने एक दिन में रिकार्ड 27 लाख से अधिक स्वास्थ्य रिकार्ड लिंक किए।

आयुष्मान भारत डिजिटल ने एक नया इतिहास रचा है। मिशन ने एक दिन में रिकार्ड 27 लाख से अधिक स्वास्थ्य रिकार्ड लिंक किए। इसी के साथ डिजिटल रूप से जुड़े स्वास्थ्य रिकार्ड का आंकड़ा भी एक करोड़ को पार कर गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बोला की “भारत ने अपनी डिजिटल स्वास्थ्य यात्रा में एक और नया मील का पत्थर हासिल किया है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने एक दिन में 27 लाख से अधिक रिकार्ड के साथ 1 करोड़ डिजिटल रूप से जुड़े स्वास्थ्य रिकार्ड को पार किया।

मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को स्वास्थ्य नीति और बुनियादी ढांचे पर चर्चा को राजनीतिकरण से मुक्त करने और पूरे परिदृषय में अधिक समग्र दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने ने यह भी कहा है की एक नया भारत स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार।

                                     

Related Articles

Back to top button