आयशा खान ने झेला ट्रोलिंग और रेप धमकियों का दर्द, बोलीं: “हर दिन मिलते हैं ऐसे मैसेज”

एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर रखी अपनी बात। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर सेक्शुअलाइजेशन और रेप धमकियों का सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में बॉडी शेमिंग और सेट पर हुए परेशान करने वाले अनुभव भी साझा किए।

Entertainment: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने से चर्चा में आईं एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म के डांस ट्रैक ‘शरारत’ की शूटिंग उन्होंने पीरियड्स के दौरान की थी। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। एक समिट में बातचीत के दौरान आयशा ने बताया कि एक सामान्य सा कन्फेशन कैसे इंटरनेट पर मीम और मजाक का विषय बन गया।

ट्रोलिंग और सेक्शुअलाइजेशन पर बोलीं आयशा

मोजो स्टोरी के समिट में पत्रकार बरखा दत्त से बातचीत के दौरान आयशा खान ने सोशल मीडिया पर हो रहे सेक्शुअलाइजेशन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर उनके कपड़ों और शरीर को लेकर लगभग हर दिन कमेंट किए जाते हैं। आयशा के मुताबिक, अगर वह साधारण टॉप या स्कर्ट पहनती हैं तब भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कुछ भी पोस्ट करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, क्योंकि लोग हर चीज को गलत नजर से देखने लगते हैं।

Entertainment: हर दिन मिलती हैं रेप की धमकियां

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ऑनलाइन रेप की धमकियां भी मिलती हैं, तो आयशा ने कहा कि यह उनके लिए अब लगभग रोज की बात हो गई है। उन्होंने बताया कि अगर वह अभी अपना फोन खोलें तो ऐसे कई मैसेज दिखा सकती हैं। इस दौरान आयशा ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक दर्दनाक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ कभी रेप करने की कोशिश भी हुई थी। इस बारे में बात करते हुए वह भावुक हो गईं और कहा कि कुछ यादें ऐसी होती हैं जिन्हें वह दोबारा याद नहीं करना चाहतीं।

Entertainment: सेट पर स्पॉट बॉय ने किया परेशान

आयशा खान ने एक और घटना का जिक्र किया, जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक स्पॉट बॉय ने उन्हें परेशान किया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दिन उनके पिता भी सेट पर मौजूद थे। उसी दौरान जब उन्होंने इंस्टाग्राम चेक किया तो उन्हें एक डीएम मिला, जिसमें वॉइस नोट्स थे। बाद में उन्हें पता चला कि ये मैसेज सेट पर मौजूद एक स्पॉट बॉय की तरफ से भेजे गए थे, जिससे वह काफी असहज हो गई थीं।

मोटापे की वजह से गाने से निकाला गया

Entertainment: आयशा ने अपने कॉलेज के दिनों का एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह 12वीं क्लास में थीं तब उन्हें टी-सीरीज के एक गाने में सेकेंड लीड के लिए चुना गया था। लेकिन शूटिंग से ठीक एक रात पहले उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया, क्योंकि कुछ लोगों को लगा कि उनका वजन ज्यादा है। आयशा ने कहा कि उस समय यह उनके लिए काफी मुश्किल और निराशाजनक अनुभव था।

 

Related Articles

Back to top button