जी20 नेताओं सम्मेलन के लिए भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज

जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का भारत दौरा पक्का है। वे नौ से १० सितंबर तक नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की भारत यात्रा उनके तीन देशों के दौरे में शामिल होगी। अल्बानीज भारत के अलावा इंडोनेशिया और फिलीपीन भी जाएंगे। यह कहा गया कि जी-20 विश्वव्यापी आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। इसमें शामिल होने वाले नेता मजबूत, टिकाऊ और लचीले विकास पर ध्यान देंगे।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने बयान में कहा कि यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि ऑस्ट्रेलिया साझा चुनौतियों और अवसरों का समाधान करने के लिए जी20 जैसे बहुपक्षीय आर्थिक मंचों पर अपनी बात रखता है। हम सभी अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करने में आगे रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इंडो-पैसिफिक में विकास, समृद्धि, स्थिरता, संप्रभुता और स्थायी शांति को बढ़ावा देने के लिए निवेश किया है और इसके लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज