औरैया (UP) : हर्ष फायरिंग का वीडियो फिर हुआ वायरल, पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी देवी ने की हर्ष फायरिंग

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के औरैया में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूर्व महिला ब्लाक प्रमुख द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में काफी viral हो रहा है। जिसमे उन्होंने विजयदशमी के पर्व पर शाम को पूर्व ब्लाक प्रमुख ने हर्ष फायरिंग का वीडियो अपने फेसबुक पर अपलोड किया था। पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी देवी ने सर्वप्रथम शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायरिंग की जिसमे उन्होंने सबसे पहले असलहे को स्वयम लोड करा और फिर फायरिंग की।

 

वर्तमान समय मे जहां सरकार मिशन नारी शक्ति द्वारा नारी को जागरूक कर रही है। वही समाज की एक जागरूक महिला नेता के द्वारा ही कानून की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button