सावधान ! दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भारत मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को बरसात होने की संभावना है। अलग-अलग क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश को भी ठंड से राहत मिली है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार के अधिकतर जिलों में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। हिमाचल प्रदेश में दो-तीन तक बर्फ गिरती रहेगी। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button