नेशनल पार्क बन गया वाटर पार्क, अब भयावह हुई असम की बाढ़!

असम में जलकोहराम के चलते आधे से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में आए बाढ़ से अबतक 40 वन्य-जन्तुओ की मौत हो चुकी है।

असम में प्रलयकारी बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। राज्य के सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इस बाढ़ की चपेट में राज्य के 4620 गांवों के 45 लाख लोग तो हैं ही, जानवर भी प्रकृ ति के कहर का शिकार हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में आई बाढ़ से अबतक 40 जंगली-जानवरों की मौत हो चुकी है। मरने वाले जानवरों में 5 गैंडे भी शामिल हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क के अधिकारियों के मुताबिक पार्क का 90 फीसदी इलाका अभी पानी में डूबा हुआ है।

काजीरंगा नेशनल पार्क प्रशासन के मुताबिक पार्क के 169 कैंप अभी भी जलमग्न हैं। बाढ़ की चपेट में आने वाले जानवरों में 5 गैंडे, 7 हिरण, 3 जंगली सुअर, एक हाथी और एक सांभर शामिल है।

Related Articles

Back to top button