असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कही ये बाते

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर असम और बंगलादेश को अपने आपसी संबंधों के एक नये उच्च स्तर पर पहुंचने के लिए सहयोग करना चाहिए।

भारत में बंगलादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान ने मुख्यमंत्री सर्वानंद साेनाेवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आज यहां द्विपक्षीय हितों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुयी।

सोनोवाल ने इस दौरान बंगलादेश और असम दोनों के पारस्परिक हितों के लिए द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्य से संबंधित मुद्दों को उठाया तथा उन पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का जिक्र करते हुए श्री सोनोवाल ने इसे संभावना की एक नयी शुरुआत बताया और कहा कि इस नीति पर चलना चाहिए तथा असम और बंगलादेश के आपसी संबंधों में एक नई ऊंचाई के लिए सहयोग करना चाहिए।

बंगलादेश के दूत इमरान ने कहा कि उनका देश असम से अधिक व्यापार और सांस्कृतिक संबंध होने के लिए बहुत उत्सुक है। उन्होंने असम और बंगलादेश के बीच सहकारिता सहयोग के साथ ही आयात और निर्यात पर और जोर लगाने पर भी जोर दिया।

Related Articles

Back to top button