अशोक गहलोत ने कहा सचिन पायलट सरकार गिराने के लिए कर रहे थे डील

राजस्थान की राजनीति अलग हो गई है। ऐसी राजनीति जिसमें अब सचिन पायलट है ही नहीं। कांग्रेस ने सचिन पायलट को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया है। ऐसे में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा दिया है। यही नहीं अशोक गहलोत ने यह तक कह दिया है कि हमारे डिप्टी सीएम सचिन पायलट खुद राजस्थान सरकार गिराने की डील कर रहे थे।

अशोक गहलोत ने यह बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारे विधायकों को पैसे के लालच दिए जा रहे हैं। मेरे पास सबूत भी है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी हमें अपने विधायकों को 10 दिन तक होटल में रखना पड़ा। अगर उस वक्त हम नहीं रखते तो आज जो मानेसर वाला खेल हुआ है वह उस समय होने वाला था। उन्होंने कहा कि रात के 2:00 बजे लोगों को भेजा जा रहा था। खुद षड्यंत्र में शामिल नेता सफाई दे रहे थे। वह खुद षड्यंत्र में शामिल थे। दिल्ली में बैठे लोगों ने सरकार गिराने की साजिश रची। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हो रही है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश की तरह साजिश हो रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। हम तो तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 40 साल की राजनीति हो गई है हम तो नई पीढ़ी को तैयार करते हैं। आने वाला कल उनका है हमारी बहुत रगड़ाई हुई थी। 40 सालों तक जिन्होंने संघर्ष किया वह आज मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के शीर्ष पर है।

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर कहा कि लोग कहते हैं हम नई पीढ़ी को पसंद नहीं करते हैं। राहुल गांधी सोनिया गांधी और खुद अशोक गहलोत उन्हें पसंद करता है। गवाह है कि जब भी मीटिंग होती है तो मैं युवाओं और एनएसयूआई के लिए लड़ाई लड़ता हूं। इनकी रगड़ाई नहीं हुई थी इसलिए समझ नहीं पा रहे हैं। इनकी बिना रग लड़ाई हुए केंद्रीय मंत्री और पीसीसी चीफ बन गए। अगर रगड़ आई होती तो और अच्छा काम करते। आज हम से अच्छा काम यह कर सकते हैं। अगर यह खुद ही और ट्रेडिंग को पसंद करेंगे और उसका हिस्सा बनेंगे तो देश को बर्बाद करेंगे।

Related Articles

Back to top button