मलाइका की तस्वीर, अर्जुन कपूर का कमेंट, पर शादी अब भी दूर?

इन दिनों मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के चलते सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की, जिस पर कमेंट करने से अर्जुन कपूर खुद को रोक नहीं पाए।

आपको बता दें कि मलाइका एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं थीं। जहं की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इस फोटो में मलाइका व्हाइट कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आईं। इस पर अर्जुन कपूर ने फायर इमोजी पोस्ट की। इसका मतलब है कि अर्जुन को मलाइका बेहद हॉट लगीं ।

खूबसूरत दिखने का पूछा राज

दरअसल ये कपल अब खुलकर अपने प्यार का इजहार करने लगा है। कुछ यूज़र्स और फैन्स ने भी मलाइका की इन तस्वीरों की तारीफ की है और उनसे आज भी इतनी खूबसूरत दिखने का राज पूछा है। तो वहीं कुछ ने मलाइका की इन तस्वीरों को भद्दा भी बताया।

दोनों की शादी की अफवाह

मलाइका और अर्जुन अक्सर साथ में हॉलीडे पर जाते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले ये कपल न्यूयॉर्क घूमने गया था। जहां से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं। कई बार दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ चुकी है। हालांकि, मलाइका ने साफ किया था कि वह फिलहाल शादी नहीं करने जा रही हैं। मलाइका और अर्जुन की उम्र में 11 साल का फर्क है । इस वजह से फैंस दोनों को ट्रोल भी करते हैं

Related Articles

Back to top button