सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का सुशांत सिंह राजपूत पर ट्वीट ‘ एक आखरी बार’

इमैनुअल राजकुमार जूनियर और कीजी बासु का प्यार डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज हुआ। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो चुकी है। दर्शकों ने इस फिल्म की खूब तारीफ की है। सुशांत की आखिरी फिल्म डिजनी हॉटस्टार पर शुक्रवार शाम रिलीज हुई। हर किसी को काम बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार शुक्रवार शाम को यह फिल्म रिलीज भी हुई। सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी दिखाई है जिसके लिए वह हमेशा जाने गए। हर किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया है और यही जादू दिल बेचारा में भी देखने को मिला।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और उनके साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत की आखिरी फिल्म देखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की।

फिल्म शुरू होने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक, एक आखिरी बार। बता दें कि फिल्म शुक्रवार रात 7:30 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दी गई। फैन्स फिल्म के सीन्स शेयर कर रहे हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी फिल्म रिलीज हुई और जब रिलीज हुई तो हर कोई सुशांत को याद करने लगा। सुशांत के फैंस को यह फिल्म एक बड़ा गिफ्ट है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत खुशनुमा किरदार निभाते हैं। यह फिल्म सभी को बहुत भावुक भी कर देगी। हर दिल को छू लेने वाली यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर सभी के लिए मौजूद है। सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म होने पर इसे हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेने वाले और जिनके पास इसका सब्सक्रिप्शन नहीं है वह भी है फिल्म देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button