भारत-चीन विवाद पर पूरा भारत एक है लेकिन ओछी राजनीति ना करें राहुल गांधी : अमित शाह

भारत और चीन झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। बिना गोली चलाई यह झड़प हुई तो आप सोच सकते हैं कि यह झड़प किस तरह की हुई होगी। हालांकि विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर इस झड़प को लेकर निशाना साध रहा है। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सर्वदलीय बैठक के बाद यह साफ कर दिया है कीब ना तो भारतीय सीमा में कोई घुसा और ना ही किसी पोस्ट पर कब्जा किया गया है। हालांकि इस मसले पर भी राहुल गांधी पीछे नहीं हटे बल्कि उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के पीएम ने चीन की आक्रामकता के सामने सरेंडर कर दिया। वही अब देश के गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को एक अलग अंदाज में जवाब दिया है।

बता दें कि देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर एक वीडियो रिट्वीट किया है। यह भारत और चीन के बीच हुई झड़प के दौरान घायल हुए सैनिक के पिता का वीडियो है। जिसे गृह मंत्री अमित शाह ने रिट्वीट करते हुए कहा कि बहादुर सैनिक के पिता का राहुल गांधी को संदेश साफ है। गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर इस वीडियो के जरिए निशाना साधा है।

ट्वीट करते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है। राहुल गांधी को भी ओछी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। राहुल गांधी को भी राष्ट्रहित के साथ मजबूती से खड़े होना चाहिए। अमित शाह ने एक घायल सैनिक के पिता का वीडियो रिट्वीट किया, जिसमें बहादुर सैनिक के पिता यह कह रहे हैं कि भारतीय सेना एक मजबूत सेना है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस वीडियो में राहुल गांधी का नाम लिया है।

बता दें कि घायल सैनिक के पिता ने इस वीडियो के जरिए कहा कि भारतीय सेना चीन क्या, किसी भी देश की सेना को हरा सकती है। मैं राहुल गांधी से कहूंगा कि वे इस पर राजनीति ना करें। मेरा बेटा सेना में लड़ा है और ठीक होकर फिर लड़ेगा। बता दें कि देश में भारत और चीन झड़प पर लगाता राजनीति की जा रही है। भारत चीन विवाद एक बड़ा मुद्दा है। भारतीय सेना ने भी सरहद पर चीन को करारा जवाब दिया है। हालांकि देश में इस समय आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Back to top button