मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Adani Total Gas ने दी राहत, अतिरिक्त गैस की कीमत में बड़ी कटौती

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच औद्योगिक ग्राहकों को बड़ी राहत Adani Total Gas ने अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी कटौती की 16 मार्च से लागू होंगी नई दरें, प्रति यूनिट करीब 36.95 रुपये की बचत

Adani: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने अपने औद्योगिक ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी कटौती का फैसला किया है। नई दरें 16 मार्च 2026 की सुबह 6 बजे से लागू होंगी।

कीमतों में कितनी हुई कटौती?

कंपनी के मुताबिक अतिरिक्त गैस की कीमत अब 119.90 रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) से घटाकर 82.95 रुपये प्रति SCM कर दी गई है। यानी औद्योगिक ग्राहकों को प्रति यूनिट करीब 36.95 रुपये की सीधी बचत होगी।

Adani: कंपनी ने क्या कहा?

अदाणी समूह और फ्रांस की टोटल एनर्जीज के इस संयुक्त उद्यम का कहना है कि अपस्ट्रीम गैस की कीमतों में आई नरमी का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। कंपनी के अनुसार इस बदलाव का मकसद मौजूदा आपूर्ति चुनौतियों के बीच गैस सप्लाई को संतुलित और स्थिर बनाए रखना है।

सप्लाई चेन पर युद्ध का असर

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर वैश्विक सप्लाई चेन पर भी पड़ रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण भारत की LNG सप्लाई पर दबाव बना था। इसी वजह से कंपनी ने पहले अपने वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों से अनुबंधित गैस खपत में 40% तक कटौती करने का अनुरोध किया था। तय सीमा से ज्यादा गैस लेने पर स्पॉट मार्केट की महंगी दरें लागू की गई थीं, जिन्हें अब कम कर दिया गया है।

Adani: CNG और घरेलू PNG ग्राहकों पर असर

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इस फैसले का असर CNG और घरेलू पाइप गैस (PNG) की कीमतों पर नहीं पड़ेगा। कंपनी अपनी करीब 70% गैस घरेलू स्रोतों से हासिल करती है, जिसका इस्तेमाल इन्हीं दोनों सेगमेंट में किया जाता है। इसलिए इनकी कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी।

गेल इंडिया से मांगा स्पष्टीकरण

Adani: कंपनी ने यह भी बताया कि औद्योगिक ग्राहकों को होने वाली 80% सप्लाई को लेकर उसने गेल इंडिया लिमिटेड से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं। साथ ही यह भरोसा दिलाया है कि मौजूदा चुनौतियों के बावजूद सभी उपभोक्ताओं को बिना रुकावट गैस सप्लाई जारी रखने की कोशिश की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button