कोरोना से निपटने के लिए आगे आया अंबानी परिवार, महाराष्ट्र में बनाया 100 बेड वाला स्पेशल अस्पताल

देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रही हैं। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 602 हो गई है। पूरे भारत में लोग डाउन कर दिया गया है। कोरोना से निपटने के लिए हर राज्य सरकार ऐतिहातिक कदम उठा रही है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए अंबानी परिवार भी आगे आया है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के नीत रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में देश का ऐसा पहला अस्पताल बनाया है जो पूरी तरह से कोरोना वायरस मरीजों को समर्पित है। इस अस्पताल में 100 बेड बनाए गए हैं। ये सेवन हिल्स अस्पताल है। ये अस्पताल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस अस्पताल में कोरोना का मरीजों का इलाज किया जाएगा।

आपको बता दें कि इसके अलावा रिलायंस फाउंडेशन कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षा के लिहाज से जरुरी उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं रिलायंस फाउंडेशन कोरोना वायरस की जांच के लिए किट भी मंगा रहा है।

रिलाइंस फाउंडेशन ने कोरोना से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार की मदद करने का भी भरोसा जताया है। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राज्य सरकार के राहत कोष में 5 करोड़ रुपए का दान देने की बात भी कही है। रिलाइंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद करने के लिए 1 दिन में 1 लाख मास्क उपल्ब्ध कराने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button