दिल्ली : हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर नॉर्थईस्ट जिले के सभी स्कूल बंद, परीक्षाएं भी टाली जाएंगी

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून और NRC के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर जाफराबाद और मौजपुर में भी कल से हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। इस हिंसक प्रदर्शन में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल कि भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में 2 की मौत हुई है। ऐसे में दिल्ली के नॉर्थईस्ट जिले में हिंसक प्रदर्शन के कारण वहां के सभी स्कूल बंद कर दिए गए है। ये जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नॉर्थईस्ट जिले में हिंसक प्रदर्शन के कारण वहां के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। जिले में बोर्ड परीक्षा के संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल से बात कर ली है,परीक्षाओं को टाल दिया जाएगा।

बता दे की दिल्ली के मौजपुर में आज प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सोमवार को CAA के विरोधी और समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान सिर में चोट लगने से दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की मौत हो गई, जबकि शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा सहित कई पुलिस कर्मी झड़प के दौरान घायल हो गए। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। कई प्रदर्शनकारी घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, जाफराबाद और मौजपुर इलाके के कई घरों और वाहनों में आग लगा दी गई। चांद बाग और आसपास के इलाकों से भी हिंसा हुई। फिलहाल जाफराबाद, मौजपुर चांद बाग, भजनपुरा, करावल नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button