Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट ने दी खुशखबरी, घर आनें वाला है नन्हा मेहमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर अपनी शादी के लगगभ दो महीने बाद पैरेंट्स बनने जा रहे है।

Alia Bhatt Pregnant बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर अपनी शादी के लगगभ दो महीने बाद पैरेंट्स बनने जा रहे है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और क्यूट जोड़ियों में से एक है। यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। आलिया हॉस्पिटल बेड पर खुश दिख रही हैं और पास में रणबीर कपूर बैठे हैं। उनके इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है।

Alia Bhatt Pregnant नीतू कपूर के पोस्ट का  इंतजार

वहीं नीतू कपूर के पोस्ट और कॉमेंट का लोगों को इंतजार है। आलिया के पोस्ट के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है।बता दें कि इंडस्ट्री से इस साल कई गुड न्यूज मिल चुकी हैं।

Alia Bhatt Pregnant  हमारा बेबी… जल्द आ रहा है

आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ आ रहे हैं। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर ने कहा था कि यह उनके लिए बहुत अच्छा साल है। अब आलिया ने फोटो शेयर करके ये गुड न्यूज दी है। दोनों स्क्रीन पर देख रहे हैं। स्क्रीन पर क्या दिख रहा है इसे छिपाया है उस पर हार्ट इमोजी बना है। आलिया ने कैप्शन लिखा है, हमारा बेबी… जल्द आ रहा है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं और उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसमें आलिया की मां सोनी राजदान, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र को-स्टार मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, करण जौहर सहित इंडस्ट्री के कई लोग हैं। आलिया-रणवीर को फिल्म इंडस्टी से बधाईयां मिल रही है। करन जौहर ने भी बधाई दी।

ये भी पढ़ें-बिग बॉस-16:क्या इस साल फिर से शो को होस्ट करेंगे सलमान खान? मीडिया के खिलाफ दिया बड़ा बयान

Entertainment

Related Articles

Back to top button