अक्षय कुमार की नई फिल्म के शानदार लुक आए सामने, शिव के अवतार में देखने मिलेंगे अक्षय

अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपने लुक और एक्शन से बहुत नाम कमाया है। हालांकि इस साल उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।

अक्षय कुमार की नई फिल्म के शानदार लुक आए सामने, शिव के अवतार में देखने मिलेंगे अक्षय

अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपने लुक और एक्शन से बहुत नाम कमाया है। हालांकि इस साल उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। साल 2022 में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से लेकर पृथ्वीराज और रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाईं , लेकिन इससे उनकी ब्रांड वैल्यू पर कोई असर नहीं हुआ है। अब भी उनके हाथ में कई बैक टू बैक फिल्में हैं। जो साल 2022 के लेकर 2023 तक रिलीज होंगी। इस सभी फिल्मों में अक्षय अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं।

रामसेतु

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक फिल्म रामसेतु बड़ी प्रसिद्ध है। इस फिल्म में अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में काम करते दिखेंगे। कुछ दिनों पहले फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया गया था, जिसमें अक्षय आंखो पर चश्मा चढ़ाए लंबे बालों के साथ नजर आए। रामसेतु फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ओएमजी 2

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी या ‘ओह माय गॉड’ में अक्षय कुमार ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया किया था। परंतु इस बार यह सामने आया है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनेगा, जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नज़र आ सकते हैं।

कैप्सूल गिल

 

’कैप्सूल गिल’ में अक्षय कुमार एक पंजाबी के लुक में नजर आने वाले हैं। कोल माइंस रेस्कूय पर आधारित इस फिल्म की कहानी माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की असल जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार गिल की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

बाय: पार्थ सेठ

Related Articles

Back to top button