अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

मुंबई,  भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है’ रिलीज कर दिया गया है।
अक्षरा सिंह का नया गाना ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है’ वेद एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसमें म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। लिरिक्स विक्की विशाल और शिव कुमार का है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं। गाने के जरिये अक्षरा ने अपने लव के बारे में जमकर तारीफ की है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका नींद, सुख, चैन सब फलनवा का बेटा ने छीन लिया और अक्षरा उसकी दीवानी हो गयी है।

ये भी पढ़े – पारो को लेकर बेहद आशान्वित है पूनम दुबे, कही ये बात


अक्षरा सिंह ने कहा, “यह गाना मिजाज खुश कर देने वाला है। खास कर उन कपल्स के लिए जिसके बारे में खुल कर तो नहीं कह सकते, लेकिन इशारों में सब कुछ कहा जा सकता है। यह गाना लोगों के दिल को छूने वाली है। ”

Related Articles

Back to top button