पारो को लेकर बेहद आशान्वित है पूनम दुबे, कही ये बात

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे अपनी आने वाली फिल्म पारो के लिये बेहद आशान्वित है।

पूनम दुबे की फ़िल्म पारो प्रदर्शित होने वाली है जो आज के युवाओं पर आधारित है। इस फ़िल्म को लेकर पूनम बेहद आशान्वित हैं और उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक बेटी और गर्लफ्रेंड के बीच की कहानी है। उन्होंने कहा कि पारो में पुराने वाले देवदास से रिलेटेड कुछ भी नहीं है। सिर्फ नाम पारो है। यंग जेनरेशन के बीच की एक लव स्टोरी को उठाया गया है। एक लड़की अपने प्यार के लिए किस हद तक जा सकती है, वो इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमे लड़की का त्याग और प्यार है।

ये भी पढ़े- सलीम-सुलेमान के साथ होली सांग करेंगे पवन सिंह

फ़िल्म के निर्देशक नीलमनी सिंह हैं, जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उनके साथ काम करने को लेकर पूनम दुबे ने कहा कि निर्देशक नील सिंह की यह पहली फ़िल्म है। ये कभी नहीं लगा कि वे फर्स्ट टाइम फ़िल्म निर्देशन कर रहे हैं। वे अपने सिनेमा के साथ कम्प्रोमाइज नहीं करते।

वहीं, निर्देशक ने फिल्म को लेकर कहा कि ये फ़िल्म मेरी बेटी है, मेरा प्यार है। मैं इसके साथ कोई समझौता नहीं कर सकता।

Related Articles

Back to top button