अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है बीजेपी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा भाजपा विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का “दुरुपयोग” करती है। उन्होंने यह भी कहा की आने वाले दिनों में “कांग्रेस की तरह” राजनीतिक रूप से भाजपा समाप्त हो जाएगी।

अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना पर भी जोर दिया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनावों में एक प्रमुख मुद्दा होगा।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब भाजपा भी ऐसा ही कर रही है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। भाजपा का भी ऐसा ही हश्र होगा। यादव ने कहा, “हम चाहते हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करे। कई नेता इसकी मांग कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की तरह भगवा पार्टी भी इसे कराने के लिए उत्सुक नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हम विपक्षी मोर्चे के फॉर्मूले का खुलासा नहीं करेंगे, लक्ष्य भाजपा को हराना है।”

Related Articles

Back to top button