कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद से कई विपक्षी दल भाजपा सरकार पर अपना तंज कसते नज़र आ रहे है। एक तरह कर्नाटक में भाजपा की हार हुई है, वही एक ओर उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव में अबतक के रुझान में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आगे चल रही है। कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस को बधाई जरूर नहीं दी लेकिन वह भाजपा को तंज कसने से पीछे भी नही हटे। अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया की,” कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला -युवा विरोधी, सामाजिक- बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है।”

ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ उनका प्रदर्शन है। कर्नाटक में सत्ता बनाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता देश में जगह जगह जश्न मना रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक ने भाजपा का पत्ता साफ हो चुका है।

Related Articles

Back to top button