अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना झांसी में लाठीचार्ज पर बोले मजदूरों को मारने के लिए पुलिस को किया गया मजबूर

उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन के बीच प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे हादसों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी अधिकारियों से प्रवासी मजदूरों के पैदल चलने पर रोक लगाने को कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जारी आदेश में स्पष्ट तौर पर सीएम योगी ने कहा कि किसी भी प्रवासी नागरिकों को पैदल, अवैध या असुरक्षित गाड़ियों से यात्रा न करने दिया जाए। वही झांसी में प्रशासन ने मजदूरों को रोकने के लिए लाठीचार्ज तक कर दिया है। जिस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि “उप्र में अचानक सीमाओं को बंद करने का आदेश देकर सरकार ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। जो लोग बीच प्रदेश में फँसे हैं, उनको मारने के लिए पुलिस को मजबूर किया जा रहा है। ज्ञानी लोग क्या ये नहीं जानते हैं कि हमारा संस्कार भूखे-प्यासों को रोटी-पानी देने का है न कि… दया करो!”

वहीं आपको बता देगी झांसी में कई मजदूर फंसे हुए होने की खबर न्यूज़ नशा को ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार शाम को भी दे दी थी। उन्होंने कहा था कि झांसी में कई मजदूर फंसे हुए हैं। जिनको बाहर निकालना जरूरी है। ऐसे में सुबह होते ही जब झांसी में मजदूर दिखने लगे तो प्रशासन ने उन्हें रोका। रोकने पर भी मजदूर नहीं माने तो प्रशासन द्वारा उन पर लाठीचार्ज किया गया है।

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आपत्तिजनक बताया। इसी के साथ अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने सीएम योगी द्वारा दिए गए आदेश को असमंजस की स्थिति पैदा करने वाला बताया है।

Related Articles

Back to top button