करोड़ों की सम्पति होने के बावजूद अखिलेश ने पत्नी डिम्पल से लिए पैसे उधार

हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति  है। अखिलेश यादव के पास महज 1.79 लाख और पत्नी डिंपल यादव  के

हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति  है। अखिलेश यादव के पास महज 1.79 लाख और पत्नी डिंपल यादव  के पास 3.32 लाख रुपये नकद हैं।

अखिलेश के नाम पर सात और डिंपल यादव के नाम पर 11 बैंक खाते हैं। उन्होंने अपनी कमाई (Akhilesh Yadav income) का मुख्य जरिया कृषि और लोकहित, वेतन, किराया बताया है। पत्नी डिंपल यादव की आय (Dimple yadav income) का स्त्रोत पूर्व सांसद पेंशन, किराया और खेती है।
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
बैंक खातों में अखिलेश के पास 5.56 करोड़ और डिंपल यादव के खाते में 2.57 करोड़ रुपये जमा हैं। दोनों के पास मिलकर कुल मिलाकर 26.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बेटी अदिति यादव के पास भी 10.39 लाख रुपये की चल संपत्ति है।
पत्नी डिंपल से लिया है कर्ज
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सालाना आय 83.98 लाख और पत्नी डिंपल की आय 58.92 लाख है। इसके बाद भी अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल से 8.15 लाख रुपये का कर्ज लिया है। हालांकि अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ का कर्ज दिया भी है। इसके अतिरिक्त अखिलेश यादव ने छह अन्य कंपनियों व लोगों को लाखों रुपये का उधार दिया है।
(ये खबर नव भारत टाइम्स के सूत्र के हवाले लिखी हुई है)

Related Articles

Back to top button