अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- झूठे केस में लोगों को फंसाया जा रहा है

यूपी के जिले सहारनपुर में अखिलेश यादव ने रोड शो के बाद प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई बातों को जिक्र किया।उन्होंने कहा कि पार्टी नफरत की राजनीति करने के साथ ही बेकसूर लोगों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। इसी वजह से अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है। उन्होंने आगे गोरखपुर व लखनऊ में हुई कुछ घटना का जिक्र किया और कहा कि क्या उनको इंसाफ मिल पाएगा।दरअसल अखिलेश यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि मैं एक दिन पहले गोरखपुर से होकर आया हूं। वहां पर एक महिला से रेप हुआ है। क्या उस महिला को कभी न्याय मिल पाएगा? लखनऊ में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने विधायक बंबा लाल दिवाकर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। क्या उस विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? राज्य के शहरों को लेकर स्मार्ट सिटी पर सपा प्रमुख कहते है कि वह सिर्फ कागजों में है। हकीकत में यहां पर ऐसा कुछ भी नहीं है।

Related Articles

Back to top button