भारत में चीन से ज्यादा Covid-19 संक्रमित, अखिलेश यादव ने कहा सामाजिक दूरी बनवाने में भाजपा असफल

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वही चीन से फैला यह कोरोनावायरस भारत में इतना ज्यादा बढ़ गया है कि भारत में अब चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मामले तेजी से बढ़ गए हैं। चीन में अब तक 82000 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। भारत की बात करें तो अब भारत में 90000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। चीन और भारत दोनों ही दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं। हालांकि चीन से पहले इस वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। वहीं इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

बता दें कि अखिलेश यादव लगातार बीजेपी पर निशाना साधते आए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आर्थिक पैकेज के ऐलान पर भी अखिलेश यादव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में चीन को जैसे पीछे छोड़ा इस पर अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर देश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “आज एक दुर्भाग्यपूर्ण आँकड़ा आया है कि भारत कोरोना के पीड़ितों के मामले में चीन से भी आगे निकल गया है. जिस प्रकार सड़कों पर अफ़रातफ़री मची है उससे साबित होता है कि ‘समाज में दूरी’ पैदा करनेवाली भाजपा ‘सामाजिक दूरी’ जैसे निवारक उपायों को भी लागू करवाने में पूर्णतः असफल रही है।”

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सामाजिक दूरी जैसे उपायों को लागू करवाने में असफल रही है। हालांकि बता दें कि भारत में बहुत पहले ही लॉक डाउन कर दिया गया था। देश की जनता को बार-बार समझाया जा रहा है कि सामाजिक दूरी बनाकर रखें। हालांकि कई बार इस सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा दी गई है। पूरा तेज इस समय कोरोना वायरस की चपेट में आ रहा है। हर दिन कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वही आज लॉक डाउन 4 की शुरुआत हो सकती है।

Related Articles

Back to top button