Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में हादसे की खबर, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
बारामती में कथित प्लेन क्रैश की खबर से मचा हड़कंप अजित पवार से जुड़ी सोशल मीडिया पर तेज़ चर्चा 20 दिन पहले दिखाई थी उनकी इंसानियत की मिसाल

Maharashtra news: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर बुधवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया और कुछ प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया जा रहा है कि बारामती में एयर स्ट्रिप के पास हुए एक प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया है। इस कथित हादसे में प्लेन में सवार कुल 5 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। इस खबर के सामने आते ही अजित पवार के परिजन और समर्थकों में चिंता और बेचैनी का माहौल बन गया। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
20 दिन पहले की वो घटना, जिसकी हो रही चर्चा
इस कथित हादसे की खबर के बीच अजित पवार से जुड़ी एक पुरानी घटना भी खूब चर्चा में है। दरअसल, 8 जनवरी को पुणे में उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की थी, जिसकी लोग आज भी सराहना कर रहे हैं।
पुणे में सड़क हादसे के घायल की खुद की थी मदद
8 जनवरी की सुबह पुणे के रेंज हिल इलाके में एक सड़क दुर्घटना हुई थी। मौके से गुजर रहे अजित पवार ने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और प्रोटोकॉल तोड़ते हुए घायल युवक की मदद की। उन्होंने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए थे।
प्रोटोकॉल से ऊपर इंसानियत को रखा
अजित पवार उस वक्त अपने तय कार्यक्रम के लिए पुणे स्थित अपने निवास ‘जिजाई’ से पिंपरी-चिंचवड़ जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क पर एक बाइक सवार को गंभीर हालत में देखा और बिना सोचे-समझे मदद के लिए रुक गए। उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई थी।
समर्थक कर रहे याद, निगाहें आधिकारिक जानकारी पर
बारामती में हुए कथित प्लेन क्रैश को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा और पास की चट्टान से टकरा गया। हादसे की तस्वीरों और वीडियो में विमान का क्षतिग्रस्त हिस्सा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल अजित पवार से जुड़ी इस खबर को लेकर समर्थक भावुक हैं और उनकी इंसानियत भरी छवि को याद कर रहे हैं, वहीं सभी की नजरें आधिकारिक बयान और पुष्टि पर टिकी हुई हैं।



