महाराष्ट्र में भी अजय देवगन की फिल्म तानाजी हुई टैक्स फ्री

अजय देवगन की फिल्म तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। छपाक और तानाजी एक ही दिन रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों में शुरुआत से टक्कर देखी गई लेकिन तानाजी पहले दिन से ही छपाक से ज्यादा कमाई कर रही थी। छपाक को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में छपाक टैक्स फ्री थी। वही अजय देवगन की फिल्म तानाजी भी कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई थी। तानाजी हरियाणा में और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गई थी।

वहीं इस फिल्म को महाराज में भी टैक्स फ्री करवाने के लिए अपील की गई थी। यह अपील महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी उन्होंने कहा था कि तानाजी को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री होना चाहिए। वहीं अब तानाजी महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हो गई है और यह फिल्म 100 करोड से भी ज्यादा कमा चुकी है। इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म में तानाजी अब शामिल हो गई है। बीजेपी शासित राज्यों में तानाजी को टैक्स फ्री किया गया था वही आप शिवसेना के राज में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी तानाजी को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री कर दिया है।

Related Articles

Back to top button