गोल्ड की तस्करी में एयरलाइंस के कर्मचारी:72.46 लाख रुपए के सोने की तस्करी कर रहे थे,

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 74 लाख रुपए का सोना पकड़ा गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग कई दिनों से इस पर नजर रख रहा था21 जुलाई से लगातार इस मामले में ऑपरेशन चलाया जा रहा था

दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ने बड़ा खुलासा किया है। कस्टम ने सोने की तस्करी करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 4 लोग इंडिगो और स्पाइसजेट के कर्मचारी हैं। इनके पास से 72.46 लाख रुपए के सोने मिले हैं।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्टम अधिकारी यह ऑपरेशन 21 जुलाई से ही चला रहे थे और अंत में शनिवार को उनको सफलता मिली। इसमें दो लोग एक कंसाइनमेंट के साथ और एयरलाइंस कर्मचारियों के साथ 5 लोगों को दूसरे कंसाइनमेंट के साथ गिरफ्तार किया गया।

कस्टम विभाग जांच कर रहा है

इस मामले में कस्टम विभाग जांच कर रहा है। हालांकि इंडिगो और स्पाइसजेट की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। दरअसल इस समय दिल्ली और मुंबई से ज्यादा फ्लाइट्स उड़ रही हैं और उतर रही हैं। हालांकि पहले भी ये दोनों व्यस्ततम एयरपोर्ट रहे हैं। दिल्ली में हुई इस घटना की वजह से अब कस्टम विभाग एयरलाइंस कर्मचारियों की जांच में तेजी ला सकता है। हालांकि एयरलाइंस कर्मचारियों की भी एयरपोर्ट पर पूरी जांच होती है।

Related Articles

Back to top button