अनुराग ठाकुर से मिलने के बाद पहलवानों ने खत्म किया धरना प्रदर्शन, क्या बनी सहमति

सभी खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री(अनुराग ठाकुर) ने आश्वासन दिया है। सभी को समझाया भी है...हम खिलाड़ी अपने आंदोलन को बंद कर रहे हैं क्योंकि हमें सरकार ने आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर दो दिन से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने सरकार से उनकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार देर रात अपना धरना समाप्त कर दिया। उनकी शिकायतों के समाधान के पहले कदम के तहत निशाने पर आए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)अध्यक्षबृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की वार्ता में गतिरोध दूर होने पर विनेश फोगाट, बंजरग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित अन्य पहलवानोंने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ लगातार चर्चा चली। सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए और क्या सुधार ये चाहते हैं, ये बात भी सामने आई…एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा। अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे। जांच पूरी होने तक एक कमेटी दैनिक कार्यकलाप को देखेगी। तब तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपने आप को दैनिक कार्यकलाप से अलग रखेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री(अनुराग ठाकुर) ने आश्वासन दिया है। सभी को समझाया भी है…हम खिलाड़ी अपने आंदोलन को बंद कर रहे हैं क्योंकि हमें सरकार ने आश्वासन दिया है। हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा।

Related Articles

Back to top button