नहीं रहे, अभिनेता सतीश कौशिक ..

मुंबई–दिग्गज फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया है। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। अनुपम खेर ने ट्वीट करके लिखा जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। पर ये बात मैं जीते जी कभी भी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।

45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्ण विराम। जिंदगी कभी भी तुम्हारे बिना पहले जैसी नहीं रहेगी सतीश। ओम शांति। सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया, तमाम बॉलीवुड की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।
बॉलीवुड में एंट्री से पहले सतीश कौशिख थिएटर किया करते थे। सतीश कौशिक को बॉलीवुड में सबसे पहले 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ काम किया था, लोगों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था।

फिल्म दीवाना मस्तान में पप्पू पेजर के किरदार से सतीश कौशिक काफी लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा 1990 में आई फिल्म राम लखन, 1997 में साजन चले ससुराल में बेहतरीन किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

Related Articles

Back to top button