आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मुद्दे पर फेल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मुद्दे पर फेल

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मुद्दे पर फेल

आजमगढ़ जिले के सर्किट हाउस में बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी माननीय संजय सिंह ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फैल है। चाहे युवाओं के लिए रोजगार का मामला हो, चाहे किसान का मामला हो, चाहे कानून व्यवस्था की बात हो हर मामले पर यह लोग फेल है। वहीं केंद्र सरकार पूजी पतियों का कर्जा माफ कर रही है और किसान आत्महत्या कर रहा है। नरेंद्र मोदी की कृपा से अडानी विश्व का दूसरे नंबर का पूंजीपति बन गया है। भाजपा के लोग सिर्फ सरकार और विधायक खरीदने में लगे है। दिल्ली का गृह मंत्री जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों को नहीं खरीद पाया तो आम आदमी पार्टी के विधायकों के ऊपर फर्जी आरोप लगाकर ईडी सीबीआई की जांच कराई जा रही है। जबसे अरविंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है और गुजरात की जनता इस बार आम आदमी पार्टी को सत्ता देने का मन बना लिया है तब से भारतीय जनता पार्टी के लोग बौखला गए हैं। वही पूर्वांचल प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आज आम आदमी महंगाई से बेरोजगारी से बढ़ते अपराध से पूरी तरह से त्रस्त है और वह आम आदमी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है और बहुत तेजी से आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है जिसका नतीजा है कि हमारे पूर्वायल प्रांत में 10 जिलों में संगठन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और आगे आने वाले दिनों में हम उत्तर प्रदेश को और पूरे देश की एक मजबूत विकल्प देंगे क्योंकि समाज के हर वर्ग के लोगों का जुड़ाव आम आदमी पार्टी से तेजी से हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज