लॉक डाउन में फसे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की अयोध्या में महिला महंत ने की सहायता

कोरोना की वजह से हुए लॉक डाउन में धर्म नगरी अयोध्या में फसे अन्य राज्यों से आये श्रद्धालुओं की मदद में संत समाज सामने आ रहे है। ऐसे ही श्रद्धालुओं का एक दल की कहानी हृदय को छू लेने वाली है। कर्नाटका से अयोध्या रामलला का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के दल लॉक डाउन में फस गया। उनके पास रहने की और खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिस धर्मशाला में रुके थे उनको खाली करा दिया गया था। ऐसे में वह सभी सड़को पर रहने को मजबूर हो गए। उनकी हालत देख कुछ संत उनकी मदद में सामने आये। उनको रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराने लगे।

फिर अयोध्या की पहली महिला महंत डॉ ममता शास्त्री का नाम सामने आया है। जिन्होंने 15 सदस्यीय कर्नाटका के श्रद्धालु दल के लिए भोजन और जरुरी सामान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उठाई। कर्नाटका के इस दल को सरयू किनारे बने हनुमत सिया रघुनाथ सदन मंदिर के महंत राम सुन्दर शरण ने अपने यहाँ रहने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई। लेकिन मंदिर में व्यापक भोजन की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उनके सामने भोजन की समस्या आ गई।लेकिन इस बात की खबर जब दर्शन भवन मंदिर की महिला महंत डॉ ममता शास्त्री को मिली तो वह तत्काल मदत के लिए सामने आई और अपने मंदिर की रसोई में भोजन बना कर कर्नाटका के दल के सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया।

डॉ ममता शास्त्री खुद इन राम भक्त कर्नाटका के श्रद्धालु को भोजन कराने पहुंची। भोजन हाथ में पाने के बाद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम का नारा लगा कर डॉ ममता शास्त्री और सहयोगी संतो का आभार व्यक्त किया। महंत डॉ ममता शास्त्री ने कहा की जब तक यह श्रद्धालु अयोध्या में रहेंगे उनकी सभी जरूरतों के सामानो को वह उपलब्ध कराती रहेंगी। यही नहीं दोनों समय भोजन और नाश्ता भी उपलब्ध कराती रहेंगी। कर्नाटका की श्रद्धालु ओमकार अम्मा ने अयोध्या का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की लॉक डाउन के निर्णय को सराहा भी। उनका कहना है की निश्चित उनको दिक्कते हो रही है लेकिन देश हित में यह निर्णय ठीक है।

Related Articles

Back to top button