लखनऊ दौरे पर गयी प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, पुलिस ने गला पकड़कर खींचा

कांग्रेस पार्टी आज स्थापना दिवस मना रही है वहीँ आज प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर थी स्थापना दिवस के मौके पर आज कांग्रेस ने पूरे देशभर में “देश बचाओ, संविधान बचाओ” पर मार्च किया था कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं थी लेकिन लखनऊ पुलिस ने 1090 चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया जिसके बाद प्रियंका गांधी पैदल जाने लगीं और रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि उसी दौरान पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी भी की |

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत कर कहा और साथ ही अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट कर बताया कि “उप्र  पुलिस की ये क्या हरकत है। अब हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। उप्र पुलिस ने उन्हें एन आर सी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है। भाजपा सरकार कायरों वाली हरकत कर रही है। मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी हूं और मैं उत्तर प्रदेश में कहां जाऊंगी ये भाजपा सरकार नहीं तय करेगी।”

Related Articles

Back to top button