ताजमहल को लेकर नया विवाद आया समने, 4 पर्यटक गिरफ्तार, जानें मामला

सीआईएसएफ ने चार युवकों को ताजमहल मस्जिद में नमाज पढ़ते समय पकड़ लिया

लखनऊ: ताजमहल को लेकर एक नया विवाद समने आया है। ताजमहल परिसर स्थित मस्जिद में सिर्फ शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति है। बुधवार को सीआईएसएफ ने चार युवकों को ताजमहल मस्जिद में नमाज पढ़ते समय पकड़ लिया। चारों को ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया है। चारों पर्यटक हैं। तीन हैदराबाद और एक आजमगढ़ का निवासी है।

ताजमहल में सिर्फ शुक्रवार को नमाज पढ़ा जाता है- Letest News

घटना शाम करीब पौने सात बजे की है। शुक्रवार को ताजमहल में सिर्फ स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने के बाद नमाज के लिए प्रवेश दिया जाता है। शुक्रवार के अलावा ताजमहल मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जाती। इंस्पेक्टर ताजमहल भूपेंद्र बालियान ने बताया कि चारों युवक पुलिस हिरासत में है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवकों का कहना है कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। ताजमहल घूमने आए थे। जानकारी होती तो वे ऐसा नहीं करते।

किया ऐसा काम हो सकत था महौल खराब

वहीं पुलिस का कहना है कि ताजमहल की आंतरिक सुरक्षा सीआईएसएफ के पास है। सीआईएसएफ ने युवकों को पकड़ा है। उन्होंने धर्मस्थल पर ऐसा काम किया है जिससे माहौल खराब हो सकता था। दूसरे लोग इसी बात का मुद्दा बना सकते हैं। इसलिए मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवकों के परिजनों को कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। ताकि वे उनकी जमानत ले सकें। पुलिस पकड़े गए युवकों के प्रमाणपत्रों का भी सत्यापन करा रही है। वे कहां ठहरे थे। कब आए थे। इसकी भी तस्दीक कराई जा रही है।

Read More-हाईकोर्ट में ताजमहल के बंद 22 कमरों पर सुनवाई आज, क्या खुलेंगे कमरें

Read More-ताजमहल के बंद 22 कमरों को याचिका पर सुनवाई आज, जानें मामला

Crime News 

Up

Related Articles

Back to top button