हाईकोर्ट में ताजमहल के बंद 22 कमरों पर सुनवाई आज, क्या खुलेंगे कमरें
आज अपराह्न सवा दो बजे फ़िर मामले की सुनवाई है, ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है या नही


लखनऊ: ताजमहल के बंद 22 कमरों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका पर हाईकोर्ट में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने आज अपराह्न सवा दो बजे फ़िर मामले की सुनवाई है। याचिका अयोध्या के डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की है।
याचिका में इतिहासकार पीएन ओक की किताब ताजमहल का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है, जिसका निर्माण 1212 एडी में राजा परमार्दी देव ने कराया था। याचिका में यह भी दावा है कि माना जाता है कि ताजमहल के बंद दरवाजों के भीतर भगवान शिव का मंदिर है।