कोरोनावायरस महामारी से आगरा के वरिष्ठ पत्रकार का निधन, प्रियंका गांधी ने जताया शोक

आगरा. कभी चर्चा में रहा आगरा मॉडल अब ध्वस्त हो चुका है। यहां कोरोनावायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। अब तक 678 संक्रमित केस मिल चुके हैं। गुरुवार रात यहां एक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की मौत हो गई। आगरा के पंचकुइयां स्थित अशोक नगर निवासी कुलश्रेष्ठ की कोरोना रिपोर्ट 4 मई को आई थी। उसमें वह पॉजिटिव निकले थे। उसके बाद से वह आइसोलेशन में भर्ती थे। उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एसएनएमसी में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन से पत्रकार जगत स्तब्ध है। कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकार कुलश्रेष्ठ के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कुलश्रेष्ठ की पत्नी को खत भेजकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की है। प्रियंका ने लिखा- पंकज जी के निधन के समाचार से मुझे बहुत कष्ट हुआ है। मुझे एहसास है कि, आपको और आपके परिवार को इस पीड़ा को सहन करना कितना कठिन होगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस दुख की घड़ी में आपको और सभी परिजनों को कष्ट सहने का साहस दे।

Related Articles

Back to top button